क्राइम
Punjab News: पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर विस्फोट, दो गिरफ्तार

Punjab Crime: पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने हथगोला फेंका, लेकिन घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि यह घटना राज्य में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की आईएसआई और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की साजिश थी।
विपक्ष ने आप सरकार की आलोचना की
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर विस्फोट के मामले में विपक्ष ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की है। (भाषा)


