राजनीति

Delhi Election Result: अरविंद केजरीवाल जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते, भाजपा की जीत पर नायब सिंह सैनी का तंज

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में भाजपा की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया, वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते।

भाजपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी
आज के ऐतिहासिक दिन दिल्ली की महान जनता का अभिनंदन, जिसने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया तथा दिल्ली में कमल खिला कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर पक्की मुहर लगा दी। भाजपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी। सभी कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं ने जिस निष्ठा और समर्पण भाव से इस विजय के लिए काम किया है,उसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button