राजनीति
Haryana Politics: भाजपा ने गांधी परिवार पर हरियाणा में सात करोड़ रुपये में टिकट देने की कोशिश का लगाया आरोप

Haryana News: भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस की हरियाणा इकाई की एक पूर्व नेता के पति के दावे का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने राज्य में विधानसभा चुनाव का टिकट देने के बदले दंपति से सात करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश की थी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने किया ये दावा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव के पति गौरव कुमार ने प्रियंका गांधी वाड्रा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निजी सहायकों से जुड़ी वाट्सएप चैट सार्वजनिक की है। उन्होंने इस चैट को गांधी परिवार के भ्रष्टाचार का प्रथम दृष्टया प्रमाण बताया। (भाषा)



