देश-दुनिया
Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की क्लोजर रिपोर्ट से जुड़ी सुनवाई विशेष अदालत में हो: सीबीआई

Mumbai News: महाराष्ट्र में मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दाखिल क्लोजर रिपोर्ट की सुनवाई एक विशेष अदालत में स्थानांतरित करने को लेकर आवेदन की अनुमति दे दी।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने दाखिल की थी क्लोजर रिपोर्ट
केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिछले महीने बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष मौत के मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। 34 वर्षीय अभिनेता को 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके अपार्टमेंट में फांसी पर लटका पाया गया था। (भाषा)



