राजनीति

CWC: कांग्रेस का संकल्प, सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष में हमारे सरदार के सिद्धांतों का होगा अनुसरण

Congress: कांग्रेस ने मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की विरासत पर अपने दावे को मजबूती से रखा और कहा कि वह हमारे सरदार (वल्लभ भाई पटेल) के सिद्धातों का अनुसरण करते हुए सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करने को तैयार है।

कांग्रेस ने पटेल की विरासत को लेकर भाजपा को घेरा, धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति से मुकाबले का संकल्प
कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत का उल्लेख करते हुए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा प्रहार किया और कहा कि सत्तारूढ़ दल की धार्मिक ध्रुवीकरण और विभाजन की राजनीति का वह पटेल के मार्ग का अनुसरण करते हुए मुकाबला करेगी। कांग्रेस की यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक पर आयोजित विस्तारित कार्य समिति की बैठक में पूर्व उप प्रधानमंत्री की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया गया।

राहुल ने किया आंबेडकर का अपमान, कांग्रेस ने सरदार पटेल को कभी नहीं दिया उचित स्थान: भाजपा
भाजपा ने मंगलवार को कहा कि राहुल गांधी ने यह दावा करके संविधान के प्रति अपनी अज्ञानता और भीम राव अंबेडकर के प्रति अवमानना ​​का परिचय दिया है कि संविधान हजारों साल पुराना है। सोमवार को बिहार में एक कार्यक्रम में गांधी ने कहा था कि लोग उनसे कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button