देश-दुनिया

Amit Shah: मादक पदार्थ माफियाओं पर कोई रहम नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि इंफाल और गुवाहाटी क्षेत्रों में 88 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की गई और अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
अमित शाह ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि मादक पदार्थ माफियाओं के लिए कोई दया नहीं। मोदी सरकार के नशामुक्त भारत के निर्माण के अभियान को गति देते हुए 88 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की गई और इंफाल तथा गुवाहाटी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button