Delhi News: दिल्ली के पांच स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Crime: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा गहन तलाशी ली। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने पुष्टि की कि दिल्ली छावनी स्थित लॉरेटो कॉन्वेंट, चित्तरंजन पार्क के डॉन बोस्को तथा आनंद निकेतन और द्वारका में स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूलों को बम की धमकी मिली है।
बम की धमकी वाले ईमेल के बाद पंजाब और हरियाणा सचिवालय भवन को खाली कराया गया
पंजाब और हरियाणा सचिवालय भवन को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद खाली करा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी यहां सेक्टर-एक स्थित सचिवालय पहुंचे, उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और तलाशी शुरू कर दी। (भाषा)



