देश-दुनिया

PM Modi Mauritius Visit: पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए की भारत के नए दृष्टिकोण की घोषणा

PM Modi In Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ग्लोबल साउथ के समग्र विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण की घोषणा की। पीएम मोदी ने मॉरीशस की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन मीडिया को दिए बयान में कहा कि ग्लोबल साउथ के लिए हमारा दृष्टिकोण होगा महासागर यानी क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति। ग्लोबल साउथ शब्द का इस्तेमाल आमतौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है।

कहा, हमारा दृष्टिकोण विकास के लिए व्यापार और साझा भविष्य के लिए आपसी सुरक्षा पर केंद्रित
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण विकास के लिए व्यापार, सतत उन्नति के लिए दक्षता विकास और साझा भविष्य के लिए आपसी सुरक्षा पर केंद्रित है।

पीएम मोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री से की मुलाकात
प्रधानमंत्रीमोदी ने मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और विपक्ष के नेता जॉर्जेस पियरे लेसजॉन्गार्ड से बुधवार को मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस आए हैं।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button