देश-दुनिया
Jagdeep Dhankhar: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से दी गई छुट्टी, नौ मार्च को कराया गया था भर्ती

Jagdeep Dhankhar Health News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बुधवार को यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
आराम करने की सलाह दी गई
अस्पताल ने एक बयान में बताया कि धनखड़ के स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ है। इसके अनुसार उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण नौ मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स-दिल्ली ने कहा कि एम्स में चिकित्सा टीम से आवश्यक देखभाल मिलने के बाद, उनकी हालत में संतोषजनक सुधार हुआ और 12 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्हें अगले कुछ दिन तक पर्याप्त आराम करने की सलाह दी गई है। (भाषा)



