क्राइम
Karnataka News: कर्नाटक के हम्पी में इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Karnataka Crime: कर्नाटक में हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे बृहस्पतिवार रात 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार रात हुई वारदात
पुलिस के अनुसार, यहां एक होमस्टे में इजराइल की एक नागरिक और तीन अन्य पुरुष पर्यटक ठहरे हुए थे। यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई, जब रात्रि भोजन के बाद होमस्टे संचालक 29 वर्षीय महिला, इजराइली नागरिक और तीनों पुरुष पर्यटक झील के किनारे बैठकर संगीत सुन रहे थे। (भाषा)


