देश-दुनिया
PM Modi West Bengal Visit: पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, टीएमसी पर साधा निशाना

PM Modi In West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही, उन्होंने यहां से गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की वापसी को डिजिटल रूप से हरी झंडी भी दिखाई।
कहा, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और हिंसा की पार्टी के तौर पर बेनकाब हो गई टीएमसी
पीएम मोदी ने मालदा में एक रैली में कहा कि टीएमसी भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और हिंसा की पार्टी के तौर पर बेनकाब हो गई है। पश्चिम बंगाल को एक ऐसी भाजपा सरकार चाहिए, जो विकास और लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दे। (भाषा)



