देश-दुनिया
Amrapali Case: आम्रपाली समूह के मामले अनिश्चित काल तक नहीं चल सकते, उच्चतम न्यायालय ने मांगी अनुपालन रिपोर्ट

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने शुक्रवार को कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आम्रपाली समूह से संबंधित मामले अनिश्चित काल तक नहीं चल सकते। न्यायालय ने इस मामले में अपने निर्देशों के अनुपालन पर रिपोर्ट मांगी।
पीठ ने कही ये बात
न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि अदालत 2017 से लंबित कार्यवाही को समाप्त करने की उम्मीद कर रही है, क्योंकि पर्याप्त अनुपालन हुआ है। (भाषा)



