देश-दुनिया

India-Pakistan: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी बढ़ाई

India-Pakistan: भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है।पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है।

जानें, कब-किसने और क्यों लगाया प्रतिबंध
गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते रिश्तों के मद्देनजर, पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। इस प्रतिबंध ने भारतीय विमानों और एयरलाइनों को पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र से होकर उड़ान भरने से रोक दिया था। इसके बाद भारत ने भी 30 अप्रैल को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी विमानों और एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। तब से दोनों देशों ने मासिक आधार पर एनओटीएम जारी करके इस प्रतिबंध को बढ़ाया है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button