Election Result 2024: हरियाणा में भाजपा रुझानों में बहुमत के आंकड़े से आगे, जम्मू-कश्मीर में नेकां-कांग्रेस का पलड़ा भारी

हरियाणा (Haryana) और जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में हुए विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा बहुमत के आंकड़े से आगे है, यहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर है। चुनाव आयोग के हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। इस बीच, भाजपा को बढ़त देख हलचल तेज हो गई है। हालांकि सुबह रुझानों में कांग्रेस आगे रही।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे है, यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पीछे चल रही है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आए।
जानें-कहां किसे कितनी सीटें
हरियाणाः
भाजपा-कांग्रेस-अन्य
50- 34- 6
जम्मू-कश्मीरः
कांग्रेस व नेशनल कॉन्फेंस-भाजपा-पीडीपी-अन्य
53 – 26- 3- 8
जानिए, नतीजों पर किसने-क्या कहा
हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाएगीः भूपेंद्र सिंह हुड्डा
इस बीच, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हु्डडा ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी। इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और सभी नेताओं को जाता है। असली श्रेय हरियाणा की जनता को जाता है।
कांग्रेस सरकार बनाएगीः कुमारी सैलजा
कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हम आश्वस्त हैं, कांग्रेस सरकार बनाएगी। हमें उम्मीद नहीं विश्वास है।
अनिल विज बोले, हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा
अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा कि भाजपा आगे चल रही है और वे (कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं। मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा। अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।
हम जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैंः प्रमोद तिवारी
दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस करीब 65 विधानसभा सीटें जीतेगी और हरियाणा में सरकार बनाएगी। जम्मू-कश्मीर में JKNC और कांग्रेस गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करेगा। हम जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में सरकार बनाने जा रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का हरियाणा में खाता खुलेगाः सुशील गुप्ता
दिल्ली: हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि अभी शुरुआती रुझान है, आम आदमी पार्टी का हरियाणा में खाता खुलेगा और एक अच्छा वोट शेयर मिलेगा। भाजपा का जाना निश्चित हैं। हमारे कई उम्मीदवार बहुत मजबूती के साथ लड़े, मुझे लगता है कि हमारा खाता जरूर खुलेगा। अभी कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। मैं सकारात्मक परिणाम की उम्मीद कर रहा हूं। सरकार किसी की भी बने, लेकिन हरियाणा से इस अहंकारी भाजपा सरकार विदाई होनी चाहिए। मैं स्पष्ट तौर पर कहना चाहूंगा कि हमारा राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन (INDIA) हुआ भाजपा बैसाखियों पर आ गई अगर हमारा यहां भी गठबंधन होता तो परिणा,म बहुत बदल जाते।”
सोपोर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल ने कही ये बात
बारामूला: सोपोर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल कर ने कहा कि हमें अच्छी उम्मीद है, हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन को बहुमत मिलेगा और हमारी जीत होगी। हमें बहुमत की उम्मीद है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।
(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



