क्राइम
Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया

Haryana News: अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह सोमवार को हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया।
जानें, क्या है मामला
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के मामले में 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। दोषी ठहराए जाने के बाद यह उसकी 15वीं पैरोल है। (भाषा)



