राजनीति

Delhi Election Result: दिल्ली के लोग तंग आ गए थे, परिवर्तन के लिए वोट दिया: प्रियंका गांधी

Delhi Election Result 2025: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत ओर अग्रसर होने के बाद शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया क्योंकि वे जिस तरह से चीजें चल रही हैं उससे तंग आ गए थे।

वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली चुनाव से पहले पार्टी की बैठकों के दौरान यह स्पष्ट था कि लोग बदलाव चाहते हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button