क्राइम

Nepal News: नेपाल में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 24 गिरफ्तार

नेपाल पुलिस (Nepal Police) ने तीन अरब रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है और दस भारतीय नागरिकों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार 24 लोगों में 10 भारतीय शामिल
काठमांडू घाटी अपराध जांच कार्यालय के पुलिस अधीक्षक काजी कुमार आचार्य के अनुसार, एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने शनिवार को ललितपुर महानगर के सानेपा इलाके में दो घरों पर छापेमारी की और 10 भारतीय नागरिकों तथा 14 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगते हुए पाए गए।

नेपाल में महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने के आरोप में भारतीय नागरिक सहित चार लोग गिरफ्तार
नेपाल पुलिस ने रविवार को परसा जिले में एक भारतीय नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिन पर अपने होटल और अतिथि गृह में काम करने वाली महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा जारी समाचार बुलेटिन के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम ने बीरगंज महानगर में एक होटल और एक अतिथि गृह पर अलग-अलग छापेमारी की और बिहार के रहने वाले प्रबंधक राया (35), महोत्तरी के सुकराती चौधरी (32), ओखलढुंगा के दीपेश राय (33) और बारा निवासी मीरा कुमारी महतो (38) को गिरफ्तार किया। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button