क्राइम
Ayodhya News: दलित युवती की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने अयोध्या में एक दलित युवती की कथित हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसका शव शनिवार को एक नहर से बरामद किया गया था।
इन्होंने हत्या कर शव फेंक दिया था नहर में
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नायर ने बताया कि हरि राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह ने शराब के नशे में अपराध को अंजाम दिया और घटना के बाद शव को नहर में फेंक दिया। महिला बृहस्पतिवार से लापता थी। (भाषा)


