Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 41 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। बीजापुर में एक करोड़ 19 लाख रुपए के इनामी 32 नक्सलियों समेत 41 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में बुधवार को 41 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
अब तक इतने नक्सली मुख्यधारा में लौटे
बीजापुर पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 41 नक्सलली मुख्यधारा में लौटे हैं। एक जनवरी 2025 से अब तक 528 नकस्ली गिरफ्तार हुए, 560 नक्सली मुख्यधारा में लौटे। जिले में अलग-अलग मुठभेड़ में कुल 144 नकस्ली मारे गए हैं।
एक जनवरी 2024 से अब तक 790 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हुए, 1031 नक्सली गिरुफ्तार हुए, 202 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं ।(सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



