टॉप न्यूज

Maharashtra: स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, उद्धव बोले-ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए





Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) में स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में मंगलवार को प्रदेश सरकार ने भारी विरोध के बीच बदलापुर के एक स्कूल में दो छात्राओं के यौन शोषण की जांच में कथित तौर पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सहित तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश दिया।

देवेंद्र फडणवीस ने की कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बदलापुर पुलिस थाने से जुड़े वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षक और हेड कांस्टेबल को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही के लिए तत्काल निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

तेजी से की जाएगी घटना की जांच

बदलापुर के एक स्कूल में एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय ने ट्वीट किया कि बदलापुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तेजी से जांच की जाएगी और मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया जाएगा और वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी अभियोजक नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस बीट, बदलापुर में कथित यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर रेवले ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

बदलापुर ही नहीं, देश में कहीं भी ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिएः उद्धव ठाकरे

शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा है कि बदलापुर ही नहीं, देश में कहीं भी ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए…हम शक्ति विधेयक पारित करने जा रहे थे, लेकिन हमारी सरकार गिरा दी गई। जिन लोगों ने हमारी सरकार गिराई और अब सत्ता में हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि वे शक्ति विधेयक पारित करें और सख्त से सख्त कार्रवाई करें…मुझे पता चला है कि जिस स्कूल में यह घटना हुई है, वह भाजपा के लोगों का है। लेकिन मैं इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहता, इसलिए जो भी दोषी हैं, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हो या कोई और, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button