राजनीति
राहुल गांधी बोले-अदाणी पर देश में चुप्पी साधते हैं, विदेश में व्यक्तिगत मामला बताते हैं प्रधानमंत्री

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मामले में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को आरोप लगाया कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के लिए रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना व्यक्तिगत मामला बन जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में गौतम अदाणी से जुड़े सवाल पर कहा कि भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। मेरा मानना है कि हर भारतीय से मेरा नाता है। (भाषा)



