राजनीति

UP Politics: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बताया एसटीएफ से खतरा, लगाया राजनीतिक चरित्र हनन का आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने खुद को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से खतरा बताते हुए कहा है कि ‘सामाजिक न्याय की जंग’ में उनके साथ किसी तरह का षड्यंत्र या दुर्घटना हुई तो इसकी सारी जिम्मेदारी एसटीएफ की होगी।

कहा, यह सब षड्यंत्र के तहत किया जा रहा
प्राविधिक शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री पटेल ने पदोन्नति में भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाकर राजनीतिक चरित्र हनन किए जाने का भी इल्जाम लगाया और पूछा कि अगर वाकई कोई गड़बड़ी हुई है तो इसके लिए सिर्फ उन्हें ही क्यों दोषी करार दिया जा रहा है। उनके मुताबिक, इसी से जाहिर होता है कि यह सब षड्यंत्र के तहत किया जा रहा है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button