राजनीति

Delhi Assembly Election: अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछा, क्या भाजपा के गलत कामों का समर्थन करता है आरएसएस; वीरेन्द्र सचदेवा ने किया पलटवार

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर भाजपा पर दिल्ली में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और पैसे बांटने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख को लिखे पत्र में कई सवाल उठाए हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भागवत से पूछा कि क्या आरएसएस भाजपा द्वारा किए गए गलत कामों का समर्थन करता है? उन्होंने पूछा कि क्या आरएसएस वोट खरीदने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जाने और भगवा पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर पूर्वांचली व दलित वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का समर्थन करता है?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आप और केजरीवाल पर दिल्ली में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को दस्तावेज मुहैया कराकर और पैसे बांटकर चुनाव में वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने करने का आरोप लगाया है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है।

नववर्ष पर कपटपूर्ण राजनीतिक व्यवहार छोड़ने का प्रण लें केजरीवाल: वीरेंद्र सचदेवा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि वह नववर्ष के अवसर पर कपटपूर्ण राजनीतिक व्यवहार न करने का प्रण लें। सचदेवा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को केजरीवाल की ओर से पत्र लिखे जाने के जवाब में यह नसीहत दी। केजरीवाल ने भागवत को लिखे पत्र में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पर खुलेआम धन बांटने और दिल्ली की मतदाता सूची से पूर्वांचली व दलित मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button