Rekha Gupta: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता बोलीं-मुझे तो तूफानों से जूझने की आदत है, किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुझे तो तूफानों से जूझने की आदत है, किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं।
कहा, कभी न तो डरूंगी और न ही हार मानूंगी
जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के दो दिन बाद शुक्रवार को औपचारिक तौर पर कामकाज फिर शुरू करते हुए कहा कि वह कभी न डरेंगी, न ही हारेंगी और राष्ट्रीय राजधानी के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेंगी।
संघर्ष अटल संकल्प
रेखा गुप्ता ने यमुना पार इलाके के गांधी नगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संघर्ष उनका अटल संकल्प है।
दिल्ली पुलिस ने राजकोट पहुंचकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले से जुड़े लोगों से की पूछताछ
दिल्ली पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को गुजरात के राजकोट शहर पहुंचकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार स्थानीय निवासी राजेश सकारिया से जुड़े पांच लोगों से पूछताछ की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जानें, क्या है मामला
राजकोट के कोठारिया रोड इलाके में रहने वाले 41 वर्षीय सकारिया को दिल्ली पुलिस ने 20 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



