Donald Trump Warns Gaza: अगर गाजा में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा नहीं किया गया तो कहर टूटेगा, ट्रंप की हमास को चेतावनी

अमेरिका (America) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को अगर उनके शपथ ग्रहण तक रिहा नहीं किया गया तो पश्चिम एशिया पर कहर टूटेगा।
कनाडा के खिलाफ आर्थिक बल का प्रयोग करेंगे
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा को अमेरिका का भाग बनाने के लिए आर्थिक बल का प्रयोग करेंगे। ट्रंप की इस टिप्पणी पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।
गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करेंगे
अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करेंगे। ट्रंप ने साथ ही कहा कि ऐसा करना उचित है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में संवाददाताओं से कहा कि हम गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने जा रहे हैं। गल्फ ऑफ अमेरिका कितना अच्छा नाम है ना। (भाषा)



