Syria Violence: भारतीयों को सीरिया की यात्रा से बचने के लिए परामर्श जारी

सीरिया (Syria) में जारी हिंसा के मद्देनजर भारत ने अपने नागरिकों को वहां की यात्रा से बचने की सलाह दी है और सीरिया में रह रहे नागरिकों से अत्यंत सावधानी बरतने तथा आवाजाही समिति करने का आग्रह किया।
इस्लामी विद्रोहियों ने इन शहरों में किया कब्जा
विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श में हिंसा प्रभावित देश में रह रहे भारतीयों से कहा कि यदि संभव हो तो वे यथाशीघ्र उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों से वहां से चले जाएं। इस्लामी विद्रोहियों ने बृहस्पतिवार को देश के सबसे बड़े शहर अलेप्पो के अधिकांश हिस्से पर कब्जा करने के बाद मध्य सीरिया के शहर होम्स पर लगभग कब्जा कर लिया। हजारों लोगों ने होम्स को छोड़ दिया है। एक परामर्श में विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सीरिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से दमिश्क में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को भी कहा है। (भाषा)



