क्राइम
Delhi News: कारोबारी की गोली मारकर हत्या

दिल्ली (Delhi) के शाहदरा इलाके में शनिवार सुबह सैर पर निकले एक व्यापारी की दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उपचार के दौरान हुई मौत
पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर के रहने वाले 52 वर्षीय सुनील जैन को कई गोलियां मारी गईं और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (भाषा)


