Cyclone Dana: ओडिशा तट पर चक्रवात ‘दाना’ के पहुंचने से दक्षिण बंगाल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश

ओडिशा (Odisha) तट पर मध्यरात्रि को भीषण चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) के दस्तक देने के कारण पश्चिम बंगाल के दक्षिण क्षेत्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्र पर मौजूद है, जो धामरा के उत्तर-उत्तरपश्चिम और ‘हबालीखाटी नेचर कैंप’ (भितरकनिका) के उत्तर-उत्तरपश्चिम के पास है।
कोलकाता में उड़ान, ट्रेन सेवाएं बहाल
पड़ोसी राज्य ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हालात सामान्य होते देख शुक्रवार सुबह आठ बजे से पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केरल में भारी बारिश, पांच जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी
केरल (Kerala) के कई हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर जलजमाव और यातायात जाम होने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के पांच जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। साथ ही राज्य के सात अन्य जिलों में ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया। (भाषा)



