Vijayadashami: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले, भारत को अस्थिर करने के हो रहे हैं प्रयास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को नागपुर में विजयादशमी (Vijayadashami) पर कहा कि भारत को अस्थिर करने के प्रयास तेज हो रहे हैं और भयावह साजिशें हमारे संकल्प की परीक्षा ले रही हैं।
अमित शाह ने संघ के कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस पर दी बधाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अपनी स्थापना के बाद से यह संगठन भारतीय संस्कृति की रक्षा और युवाओं में देशभक्ति के विचारों को विकसित करने का उल्लेखनीय काम कर रहा है। संघ की स्थापना केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में विजया दशमी के दिन नागपुर में की थी।
कहा, उल्लेखनीय कार्य कर रहा है संघ
अमित शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि अनुशासन और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। संघ अपनी स्थापना से ही भारतीय संस्कृति की रक्षा एवं युवाओं को संगठित कर उनमें राष्ट्रभक्ति के विचारों को सींचने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



