शहर-राज्य
Ghaziabad News: गाजियाबाद कोर्ट में हंगामा, पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हाथापाई

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले की एक अदालत में मंगलवार को अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई का मामला सामने आया है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राज नगर इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर के अंदर किस वजह से यह विवाद शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में यह हंगामा दिख रहा है।
गाजियाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने बताया कि कोर्ट रूम में सुनवाई चल रही थी और वकील तथा कई अन्य लोग चैंबर के अंदर मौजूद थे। वकील ने जमानत ट्रांसफर करने की मांग की। जब जमानत खारिज हुई तो विवाद शुरू हो गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



