Husband Wife Dispute: 40 दिन में सिर्फ छह बार ही नहाया पति तो पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए, फिर क्या हुआ?

पति (Husband) के नहीं नहाने (Bath) के कारण विवाह (Marriage) टूटने की नौबत आ गई। पत्नी (Wife) का कहना है कि पति नहाने की बजाय शरीर पर गंगाजल (Gangajal) छिड़क लेता है। पत्नी के काफी प्रयास के बाद पति 40 दिन में सिर्फ छह बार नहाया। इस कारण पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। पति की नहाने की आदत में सुधार नहीं होने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया। जब मामला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के पास पहुंचा, तो वह भी हैरान रह गए। पत्नी तलाक (Divorce) लेने पर अड़ गई। पत्नी का कहना है कि वह ऐसे पति के साथ जीवन नहीं बिता सकती, जो सप्ताह में एक बार ही नहाता हो। मामला भारत (Bharat) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) का है।

आठ माह पहले हुई थी शादी
दंपति की शादी आठ माह पहले हुई है। पति कथा वाचक और पूजा-पाठ कराने का काम करता है। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति शादी के एक सप्ताह तक नहीं नहाया। शुरुआत में उसने ध्यान नहीं दिया। मगर, जब एक सप्ताह निकल गया, तो उसने पति को नहाने के लिए टोका। वह टालमटोल करने लगा। खुद पर गंगाजल छिड़ककर पूजा-पाठ कराने चला जाता था।

पति ने रोज नहाने का किया वादा
पति का कहना है कि पत्नी के आरोप गलत हैं। वह चौथे या पांचवें दिन नहाता है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर ने बताया कि पति ने अब भविष्य में रोज नहाने का वादा किया है।

पति के रवैये में सुधार नहीं होने पर मायके चली गई पत्नी
पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नियमित नहाने को राजी नहीं था। कभी पानी ठंडा बता देता, तो कभी कोई और बहाना बना देता था। पति के नहीं नहाने के रवैये में कोई सुधार नहीं होने पर पत्नी मायके चली गई। अपने पीछे पति के बारे में पता किया, उसने नियमित नहाना नहीं शुरू किया था। इस कारण पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। यह मामला हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



