देश-दुनिया

Nepal Protest: भारत ने अपने नागरिकों से नेपाल की यात्रा स्थगित करने को कहा, आपातकालीन फोन नंबर जारी; एअर इंडिया की काठमांडू के लिए उड़ानें रद्द

Nepal News: नेपाल में अशांति को देखते हुए भारत ने मंगलवार को अपने नागरिकों से वहां की स्थिति सामान्य होने तक पड़ोसी देश की यात्रा स्थगित करने को कहा।एक परामर्श जारी कर विदेश मंत्रालय ने नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों से सड़कों पर निकलने से बचने और सावधानी बरतने को कहा।

भारत ने नेपाल में अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन फोन नंबर किए जारी
भारत ने मंगलवार को नेपाल में अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन फोन नंबर जारी किए और किसी भी आपातस्थिति या सहायता की आवश्यकता होने पर उन फोन नंबर पर संपर्क करने को कहा। नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद अफरा-तफरी मच गई है।

एअर इंडिया ने काठमांडू के लिए उड़ानें रद्द कीं
एअर इंडिया ने नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच हवाई अड्डे के बंद होने की वजह से मंगलवार को दिल्ली से काठमांडू के बीच अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। नेपाल में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं और काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नेपाल में लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button