Special Train: कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी राहत

रेलवे (Railway) ने त्योहारों के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (Shri Mata Vaishno Devi Katra) से नई दिल्ली (New Delhi) और वाराणसी (Varanasi) के बीच स्पेशल ट्रेनें (Special Train) चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें चलने से भक्तों के साथ आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
ये ट्रेन चलेगी सप्ताह में दो दिन
रेल प्रवक्ता के अनुसार, रेलगाड़ी नंबर 04076 नई दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा व नई दिल्ली के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी। छह अक्टूबर से यह रेलगाड़ी 18 नवंबर तक चलेगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यह रेलगाड़ी सप्ताह के प्रत्येक बुधवार और रविवार को रात 23:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं, वापसी में श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यह रेलगाड़ी सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और वीरवार को रात 21:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। रास्ते में यह रेलगाड़ी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी, शाहिद कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर से ठहरेगी।
यह ट्रेन भी चलेगी
एक अन्य रेलगाड़ी नंबर 04624-04623 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सप्ताह में दोनों ओर से एक-एक दिन चलेगी। यह रेलगाड़ी छह अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से यह रेलगाड़ी सप्ताह के प्रत्येक रविवार को रात 23:45 बजे चलेगी और अगले दिन 23:55 बजे वाराणसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह रेलगाड़ी मंगलवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से सुबह के 05:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। मार्ग में यह रेलगाड़ी शहीद कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर से ठहरेगी। कटड़ा के बीच सप्ताह में दो दिन जबकि वापसी में यह रेलगाड़ी मंगलवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन से सुबह 5:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी शहीद कैप्टन तुषार महाजन ऊधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम रेलवे स्टेशन पर दोनों ओर से ठहरेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



