टॉप न्यूजदेश-दुनिया

Tripura Flood: आफत की बारिशः त्रिपुरा में भूस्खलन और बाढ़ से हाहाकार, कई लोगों की मौत

त्रिपुरा (Tripura) में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की वजह से हाहाकार मच गया है। इसके चलते राज्य में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक लापता हो गया है। बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इसके चलते अब तक 32,750 लोगों के 330 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। एनडीआरएफ की चार टीमें बचाव अभियान में राज्य की सहायता कर रही हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सीएम से बात करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

जलभराव के बीच अपने कार्यालय पहुंचे सीएम
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा वीरवार को अगरतला में भीषण जलभराव के बीच अपने कार्यालय पहुंचे।

अमित शाह ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा से फोन पर बात करके राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

राहत सामग्री पहुंची
अगरतला में एनडीआरएफ की टीम त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत सामग्री के साथ अगरतला पहुंची। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button