राजनीति

Fertilizer Crisis: देश में उर्वरक का संकट, किसानों के लिए मुसीबत बनी भाजपा: प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मंगलवार को दावा किया कि देश में उर्वरक का संकट है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसानों के लिए मुसीबत बन चुकी है।

कई राज्यों में खाद के लिए लग रही हैं लंबी-लंबी कतारें, किसान परेशान
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि यह रबी फसलों की बुवाई का सीजन है और हमेशा की तरह फिर से पूरे देश में उर्वरक खाद का संकट पैदा हो गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में खाद के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। किसान अपने खेतों में काम छोड़कर इधर-उधर भटक रहे हैं और जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button