क्राइम
Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ के बाद छह और नक्सलियों के मिले शव; संख्या बढ़कर हुई 18

Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार सुबह तक छह अन्य नक्सलियों के शव बरामद किए गए। इलाके में अभियान अभी भी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। (भाषा)



