क्राइम

Gym Owner Kapil Murder Case: जिम संचालक कपिल हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Haryana Crime: हरियाणा के हांसी में पिछले महीने एक जिम संचालक कपिल की हत्या में कथित रूप से शामिल लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि बहादुरगढ़ में शनिवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

एक पुलिसकर्मी घायल, चार जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोलियां
हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हरियाणा पुलिस एवं दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाश ढेर हो गए। हांसी जिम संचालक कपिल हत्याकांड में दोनों आरोपी वांछित थे। पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस दौरान चार जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप हरियाणा पुलिस संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button