क्राइम

UP News: गौतमबुद्ध नगर के 20 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, सुरक्षा कड़ी की गई

UP Crime: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के करीब 20 निजी स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

मामला दर्ज, पुलिस ने कहा-अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें
वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न थानों के कर्मचारी, बम निरोधक दस्ते, अग्निशमन सेवा, खोजी कुत्तों के दस्ते और बम खोजी एवं निष्क्रिय करण दस्ता (बीडीडीएस) की टीम को प्रभावित स्कूलों में तैनात किया गया। थाना साइबर क्राइम पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। ई-मेल की तकनीकी जांच साइबर टीम द्वारा की जा रही है। जनता से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति बनाए रखें। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button