Delhi Crime: दिल्ली के रोहिणी में हिमांशु भाऊ गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, उत्तरी दिल्ली में कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में मंगलवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी हिमांशु भाऊ गिरोह के दो संदिग्ध शूटर घायल हो गए, जिसके बाद एक किशोर समेत तीन संदिग्धों को पकड़ लिया गया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी नरेला में प्रमोद नामक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त थे।
उत्तरी दिल्ली में कारोबारी के घर करोड़ों की चोरी, दो घरेलू सहायक संदेह के घेरे में
उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में एक कारोबारी के घर से कथित तौर पर करोड़ों रुपये मूल्य के सोने और हीरे के आभूषण तथा नकदी की चोरी कर ली गई। ये वारदात ऐसे वक्त हुई जब कारोबारी अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि कथित रूप से घर की चाबियां रखने वाले दो घरेलू सहायक संदेह के घेरे में हैं और घटना के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। (भाषा)



