राजनीति

Delhi Politics: दिल्ली में भाजपा की वापसी के साथ नई सरकार के सामने हैं कई चुनौतियां

Delhi News: दिल्ली की सत्ता में 26 साल बाद निर्णायक जनादेश के साथ वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनमें अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करना, पिछली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखना, शहर के प्रदूषण और बुनियादी ढांचे की समस्याओं को ठीक करना और यमुना की सफाई शामिल है।

भाजपा पर आप बनाएगी दबाव
भाजपा सरकार को राष्ट्रीय राजधानी की वित्तीय सेहत पर नजर रखते हुए ये सारे काम करने होंगे। अपने गठन के बाद से पहली बार सत्ता से बाहर हुई आम आदमी पार्टी (आप) अब विपक्ष में होगी और भाजपा पर दबाव बनाएगी।

पीएम मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को बधाई दी और विश्वास जताया कि वह पूरी ताकत के साथ दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक निर्वाचित रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री बन गईं। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दिल्ली पुलिस ने जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ‘येलो बुक’ में उल्लिखित सुरक्षा दिशानिर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री को यह सुरक्षा दी गई है। येलो बुक में विशिष्ट व्यक्तियों और अति-विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी और वीवीआईपी) के सुरक्षा प्रोटोकॉल का विवरण दिया गया है।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button