देश-दुनिया
Mahakumbh 2025: गाय को राष्ट्र माता घोषित के लिए केंद्र को 33 दिनों का समय दिया गया: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Mahakumbh News: ज्योतिष पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश में गोहत्या पर प्रतिबंध और गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने पर निर्णय लेने के लिए केंद्र सरकार को 33 दिनों का समय मंगलवार को दिया है।
माघी पूर्णिमा के अगले दिन से हम 33 दिनों की पदयात्रा निकालेंगे
महाकुंभ नगर के सेक्टर 19 में शंकराचार्य शिविर में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जगद्गुरु शंकराचार्य ने कहा कि शास्त्रों में उल्लेख है कि गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। हम पिछले डेढ़ साल से गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आंदोलन चला रहे हैं। अब हमने निर्णय लिया है कि माघी पूर्णिमा के अगले दिन (बृहस्पतिवार) से हम 33 दिनों की पदयात्रा निकालेंगे।



