देश-दुनिया

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में 155 यात्रियों को बचाया गया, 27 आतंकी मारे गए

Pakistan Train Hijack News: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक सुरंग में बलूच आतंकियों द्वारा एक यात्री ट्रेन पर हमला किए जाने के बाद सुरक्षा बलों ने 27 आतंकियों को मार गिराया और 155 यात्रियों को बचा लिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराया गया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button