राजनीति
West Bengal Assembly Election: पीएम मोदी बोले, बंगाल की पहचान बचाने की लड़ाई है यह विधानसभा चुनाव

West Bengal Assembly Election 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को राज्य की पहचान बचाने की लड़ाई बताते हुए राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर मूल निवासियों के बजाय घुसपैठियों के पक्ष में राजनीति करने का आरोप रविवार को लगाया।
कहा, बंगाल को अपनी पहचान खोने का है डर
पीएम मोदी ने आदिवासी बहुल झाड़ग्राम जिले में एक रैली में आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस घुसपैठियों के लिए घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है और मतदाताओं से इसे सत्ता से हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव इस भूमि की समृद्ध विरासत को बचाने के लिए है। यह बंगाल की पहचान को बचाने के लिए है। आज बंगाल को अपनी पहचान खोने का डर है। (भाषा)



