देश-दुनिया

Diwali 2024: दीपावली पर ये है पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें पूजा; मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali 2024: दीपावली (Deepawali) का पर्व इस बार कार्तिक अमावस्या यानी 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली पर लक्ष्मी और गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त स्थिर लग्न वृषभ शाम 6:27 से रात 8:23 बजे तक है। कार्तिक अमावस्या तिथि इस बार 31 अक्टूबर व एक नवंबर यानी दो दिन है। अमावस्या 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे लग रही है, जो एक नवंबर को शाम 5:13 बजे तक है। एक नवंबर को सूर्यास्त शाम 5:32 बजे हो रहा। अमावस्या सूर्यास्त से पहले 5:13 बजे खत्म हो रही है। एक नवंबर को ही शाम 5:13 बजे के बाद प्रतिपदा लग जा रही है। एक नवंबर को प्रदोष काल व निशीथकाल में कार्तिक अमावस्या न मिलने से 31 अक्टूबर को दीवाली मनाना शास्त्र सम्मत है।

धन की नहीं होगी कमी
दीपावली के दिन घर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन करने पर धन के भंडार हमेशा के लिए भर जाते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि परिवार के साथ दीपावली के दिन हवन करने का खास महत्व होता है। मां लक्ष्मी के निमित्त परिवार के साथ लाल रंग के वस्त्र पहनकर वैदिक मंत्रोचारण से हवन करने पर अपार धन की प्राप्ति होती है।

देवालयों में दीप जलाएं, ऐसे करें पूजा
दीपावली पर शाम को देवालयों में दीपदान, रात के अंतिम पहर में दरिद्रा निस्तारण करना चाहिए। व्यापारी वर्ग शुभ व स्थिर लग्न में अपने प्रतिष्ठान की उन्नति के लिए महालक्ष्मी पूजन करते हैं। घरों में लक्ष्मी-गणेश व कुबेर का पंचोपचार या षोडशोपचार पूजन कर दीप जलाना चाहिए। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्तमकनकधारा स्त्रोत, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी मंत्र का पाठ- जप-हवन आदि करना चाहिए। इससे महालक्ष्मी, स्थिर लक्ष्मी स्वरूप में कृपा के साथ धन-धान्य, सौभाग्य, पुत्र-पौत्र, ऐश्वर्य और प्रभुत्व का इत्यादि का वरदान देती हैं। दीपावली की सुबह हनुमान जी का दर्शन-पूजन करना चाहिए।

दीपोत्सव पर जगमग होगा अयोध्या धाम
Ayodhya Deepotsav 2024: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के स्वागत में इस बार दीपोत्सव (Deepotsav) पर अयोध्या धाम (Ayodhya Dham) जगमग होगा। सरयू के घाट (Saryu Ghat) दीप श्रृंखला से जगमगाएंगे। अवधपुरी की चकाचौंध से देश-दुनिया त्रेतायुग का स्मरण करेगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button