राजनीति
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, विनेश के खिलाफ बैरागी को उतारा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी, जिसमें दो मंत्रियों के टिकट काट दिए गए हैं, जबकि पिहोवा सीट से उम्मीदवार को बदल दिया गया है।
हरियाणा में सत्तारूढ़ पार्टी ने महेंद्रगढ़, एनआईटी फरीदाबाद और सिरसा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी नहीं की है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फोगाट से मुकाबले के लिए पार्टी ने युवा नेता कैप्टन योगेश बैरागी पर दांव खेला है। ((सारा जहां न्यूज नेटवर्क))





