देश-दुनिया

Supreme Court News: आज की पीढ़ी अदालत के तौर-तरीके नहीं सीखना चाहती: उच्चतम न्यायालय

Supreme Court News: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को टिप्पणी की कि आज की पीढ़ी अदालत के तौर-तरीके (कोर्ट क्राफ्ट) नहीं सीखना चाहती। न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी और न्यायमूर्ति पी बी वराले की पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की, जब एक युवा वकील अदालत का आदेश पढ़े जाते समय बहुत सामान्य तरीके से वहां से जाने लगीं।

इसलिए जताई नाखुशी
जब मामला सुनवाई के लिए आया, तो वकील ने अदालत से कहा कि कार्य स्थगन के लिए एक पत्र वितरित किया गया है। जब पीठ ने आदेश पढ़ना शुरू किया, तो वह वहां से जाने लगीं। पीठ ने इस पर नाखुशी जताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी अदालत के तौर-तरीके नहीं सीखना चाहती। मामलों को पढ़ना केवल 30 प्रतिशत है, बाकी 70 प्रतिशत अदालत के तौर-तरीके हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button