Eid ul Adha: पीएम मोदी ने ईद उल अजहा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ईद उल अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आशा जतायी कि यह पर्व समाज में भाईचारे एवं खुशी की भावना को और गहरा करेगा। ईद उल-अजहा यानी बकरीद बृहस्पतिवार को देश के अधिकांश हिस्सों में मनाई जा रही है।
दिल्ली में ईद-उल-अजहा के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक अदा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त कर्मियों, दंगा विरोधी वाहनों और त्वरित प्रतिक्रिया दलों को तैनात किया था।पुलिस ने बताया कि शहर भर की प्रमुख मस्जिदों, ईदगाहों और चिन्हित संवेदनशील स्थानों सुबह से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। उत्तर-पूर्वी और उत्तरी दिल्ली जिलों में विशेष ध्यान दिया गया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



