काम की बात
EPFO: पीएफ खातों से स्वतः निपटान माध्यम से अब पांच लाख रुपये तक निकाल सकेंगे सदस्य

EPF: श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) खातों से अग्रिम निकासी के दावों के स्वतः निपटान की सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मंगलवार को घोषणा की। इस कदम से सेवानिवृत्ति कोष निकाय ईपीएफओ के सदस्य तीन दिन के भीतर पांच लाख रुपये तक की अपनी अग्रिम वापसी के दावों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
ईपीएफओ ने अप्रैल में 19.14 लाख नए सदस्य जोड़े
श्रम मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी पेरोल आंकड़ों के अनुसार, सेवानिवृत्ति निधि निकाय ईपीएफओ ने अप्रैल, 2025 में शुद्ध आधार पर 19.14 लाख सदस्य जोड़े। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह आंकड़ा मार्च, 2025 की तुलना में 31.31 प्रतिशत और अप्रैल, 2024 की तुलना में 1.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। (भाषा)



