Vande Bharat: पीएम मोदी ने वाराणसी में चार वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, सीएम योगी ने जताया आभार

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी में चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि देश के अनगिनत तीर्थ क्षेत्र वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं और यह भारत की विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि एवं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देवाधिदेव महादेव की प्रिय नगरी काशी में बुनियादी ढांचे के विकास की यात्रा को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ने बनारस-खजुराहो व लखनऊ-सहारनपुर सहित चार अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। यह वंदे भारत ट्रेनें यात्राओं को सहज और सुरक्षित बनाने के साथ ही धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन, स्थानीय रोजगार एवं क्षेत्रीय समृद्धि के मार्ग को नई गति व शक्ति प्रदान करेंगी। इन चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री का हृदय से आभार। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



