देश-दुनिया

Republic Day: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ पर भारत ने किया सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Republic Day 2026: भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी सैन्य शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल की गई मिसाइलें, युद्धक विमान, नवगठित इकाइयां और घातक हथियार प्रणाली शामिल थीं। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हैं।

पीएम मोदी ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button